G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

5 महीने में 10,192 परिवारों के पक्के घर तैयार, एक साथ हुआ गृह प्रवेश

कवर्धा। कबीरधाम जिले के वनांचल से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक शनिवार को 10,192 ग्रामीण परिवारों ने अपने नए पक्के आवास में गृह प्रवेश किया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत इन परिवारों के आवास 5 महीने के भीतर तैयार किए गए।

1 अप्रैल से 11 सितंबर 2026 तक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 8,965, पीएम जनमन आवास योजना के 1,065 और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 162 आवास पूर्ण हुए। गृह प्रवेश के अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सरपंच, सचिव और अधिकारियों ने हितग्राहियों को श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर बोलीं- चुनौती थी, कार्ययोजना से मिली सफलता

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कहा कि 5 महीने में 10,192 आवास तैयार करना चुनौतीपूर्ण था। साप्ताहिक समीक्षा, मैदानी अमले के नियमित दौरे और हितग्राहियों के साथ चौपाल व बैठकों के जरिए निर्माण कार्य में तेजी लाई गई। इससे वनांचल के जनमन आवास से लेकर मैदानी क्षेत्रों के प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों तक गृह प्रवेश की खुशियां पहुंचीं।

आवास के साथ रोजगार और अन्य योजनाओं का लाभ

जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि आवास निर्माण के दौरान ग्रामीण परिवारों को 90 से 95 दिन का रोजगार मिला। इसके लिए हितग्राहियों को करीब 24 से 27 हजार रुपए तक मजदूरी भुगतान हुआ। साथ ही पात्र परिवारों को शौचालय, बिजली, स्वच्छ पेयजल, उज्ज्वला गैस और आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। आवास मिलने से ग्रामीण परिवारों को सुरक्षित घर के साथ सामाजिक सम्मान और आर्थिक मजबूती भी मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page