G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

कबीरधाम में वृक्षारोपण महाअभियान, जूनियर और यूथ रेडक्रॉस ने रोपे हजारों पौधे

कवर्धा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी कबीरधाम के तत्वावधान में जिलेभर में व्यापक वृक्षारोपण महाअभियान चलाया गया। कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्ष श्रीमती तूलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के परिसरों में जूनियर रेडक्रॉस (JRC) और यूथ रेडक्रॉस (YRC) के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया।

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में हजारों छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए। विद्यार्थियों और युवाओं ने पौधरोपण के साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा का संकल्प लिया। रेडक्रॉस की इस पहल का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना विकसित करना भी रहा।

अधिकारियों के मार्गदर्शन में चला अभियान

वृक्षारोपण महाअभियान को सफल बनाने में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. डी.के. तुर्रे और जिला शिक्षा अधिकारी एफ.आर. वर्मा का विशेष मार्गदर्शन रहा। उनके दिशा-निर्देशन में जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस के प्रभारियों ने अपने-अपने संस्थानों में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया।

रेडक्रॉस राज्य प्रबंध समिति के सदस्य बालाराम साहू ने बताया कि जिले के लगभग सभी JRC एवं YRC प्रभारियों ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यालयों और महाविद्यालयों के परिसरों में विद्यार्थियों की सहभागिता से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को पौधों के पर्यावरणीय महत्व की जानकारी भी दी गई।

शिक्षण संस्थानों में उत्साह के साथ पौधरोपण

अभियान में पीजी कॉलेज के प्रभारी कृष्णा बंजारे, गर्ल्स कॉलेज राजा झरिया की शीतल साहू, शासकीय कॉलेज लोहारा की के.एस. परिहार, शासकीय कॉलेज पांडातराई के डी.पी. चंद्रवंशी, शासकीय कॉलेज बोड़ला के सनत देवांगन सहित विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों और रेडक्रॉस प्रभारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसी क्रम में रक्से से ललित जंघेल, सिंघनगढ़ से केशव बंसवे, बेहरसरी से जागेश्वरी साहू, राजनवागांव से सुजीत गुप्ता, दसरंगपुर से हेमधर साहू, मिनमिनिया से माला मानिक, कोड़वा गोदान से दुष्यंत सिंह, अमलीडीह से पूर्णिमा श्रीवास्तव, छिरहा से विनाक्षी पाठक, खैरबना कला से गीता इका, आत्मानंद विद्यालय दुर्गावती चौक कवर्धा से रीना पंडित, खैरझिटी पुराना से रेनूकांत चौधरी, रामपुर से रागनी साहू, गौरमाटी से कीर्तन शुक्ला, कामठी से राजेश कुमार, खोलवा से छत्रपाल साहू, पलानसरी से दिगेश्वर पांडे, बेंद्रची से कमलेश्वरी ठाकुर, धौराबंद से नंदराम यादव, कोको से अंकिता रावत, रणवीरपुर से शशांक यादव, दैहानडीह से प्रतिमा मंडावी, पथर्रा से सुधा महोबिया, भलपहारी से संजय कुमार गुप्ता, बम्हनी से भूपेंद्र साहू, बोक्करखार से पोषण लाल साहू, कुम्ही से उग्रेश चंद्रवंशी, मैनपुरी से रीना सोनवानी, मरका से तुलसी तंबारे, सूरजपुरा से शशांक शेखर, दामापुर से ओम प्रकाश बंजारे, सारंगपुर से हीरा भास्कर, कोयलारी से कुशल राम राणा, पाढ़ा से गयाराम सिंगरौल, मोहगांव से जितेंद्र चंद्रवंशी, गोछिया से के.के. पाठक, सिल्हाटी से सावित्री देवांगन, जोधन चंद्रवंशी, नेवारी से मनोरमा पांडे, घोंघा से हेमंत सोनी, सिलहटी से ए.ए. खान और दशरंगपुर से रवेंद्र सिंह चंद्रवंशी सहित अन्य JRC एवं YRC प्रभारियों का विशेष योगदान रहा।

पौधों की देखभाल का लिया संकल्प

वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और युवाओं को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल, सुरक्षा एवं संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। रेडक्रॉस सोसायटी ने इस बात पर जोर दिया कि पौधरोपण तभी सार्थक होगा, जब लगाए गए पौधों को नियमित रूप से पानी दिया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के इस महाअभियान से जिले के शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचा है। विद्यार्थियों, शिक्षकों और युवाओं की भागीदारी ने अभियान को व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप दिया। रेडक्रॉस सोसायटी का प्रयास है कि ऐसे अभियानों के माध्यम से जिले में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page