G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोक कलाकार विक्रम यादव के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोक कलाकार विक्रम यादव के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने परिजनों और चिकित्सकों से की चर्चा, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

रायपुर, 21 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार एवं बांस वादक विक्रम यादव के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने उनके परिजनों से दूरभाष पर चर्चा कर स्वास्थ्य की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके उपचार और आवश्यक सहायता के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है।

संस्कृति मंत्री ने राजनांदगांव कलेक्टर और मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों से भी चर्चा कर उपचार पर विशेष ध्यान देने, सभी आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि अतिरिक्त चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता होगी तो राज्य शासन हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विक्रम यादव केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक धरोहर हैं। उन्होंने अपनी विशिष्ट बांस वादन कला के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहचान दिलाई है। ऐसे कलाकार प्रदेश का गौरव हैं और उनके सम्मान, स्वास्थ्य तथा सुरक्षा की जिम्मेदारी शासन और समाज दोनों की है।

मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए परिवार को आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोक कलाकारों के सम्मान, संरक्षण और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिन्होंने अपना जीवन छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में समर्पित किया है, उनके साथ आवश्यकता के समय खड़ा होना सरकार का नैतिक दायित्व है।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट बांस वादन शैली के लिए प्रसिद्ध विक्रम यादव लंबे समय से अस्वस्थ हैं और वर्तमान में उनका उपचार राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार ने उनके स्वास्थ्य की स्थिति का तत्काल संज्ञान लेते हुए बेहतर इलाज और आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने की पहल की है।

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के इस गौरवशाली लोक कलाकार के स्वास्थ्य और सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा उनके उपचार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page