G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

भाजपा शक्ति केंद्र रमतला की मासिक बैठक संपन्न, बूथ संगठन को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर

पंडरिया। भारतीय जनता पार्टी मंडल पंडरिया अंतर्गत शक्ति केंद्र रमतला की मासिक बैठक मंगलवार, 21 जुलाई 2026 को साहू छात्रावास भवन, मोहतरा खुर्द में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में आगामी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सभी बूथों पर सामूहिक रूप से सुनने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रत्येक बूथ पर नियमित मासिक बैठक आयोजित करने तथा बूथ रजिस्टर में सभी पदाधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक को मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला कबीरधाम के उपाध्यक्ष एवं भाजपा मंडल पंडरिया के प्रभारी अशोक चंद्रवंशी ने संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।

बैठक में भाजपा मंडल पंडरिया के अध्यक्ष रविश सिंह ठाकुर, शक्ति केंद्र प्रभारी नवल किशोर पांडे, महामंत्री ललित चंद्रवंशी एवं विशाल शर्मा, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष तुलस कश्यप, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हरि साहू, बूथ अध्यक्ष शिव सहाय साहू (मोहतरा खुर्द), तमस्कर साहू (रमतला), विनोद साहू, तुका राम साहू (दलपुरवा), परमानंद कश्यप (पेंड्री खुर्द) सहित शक्ति केंद्र के सभी बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page