आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान: विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
रायपुर, 18 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित भारत के पहले निजी कक्षीय प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे देश के अंतरिक्ष इतिहास की एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रम-1 की सफलता भारत की बढ़ती वैज्ञानिक क्षमता, तकनीकी नवाचार और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है, बल्कि देश के युवाओं और वैज्ञानिकों के लिए भी प्रेरणादायक है।
श्री साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए व्यापक सुधारों, निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देने वाली नीतियों और नवाचार को मिले प्रोत्साहन के कारण आज भारत वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण इसी परिवर्तनकारी सोच और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का परिणाम है।
मुख्यमंत्री ने स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम, वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और इस मिशन से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह सफलता भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर देश की प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र आज नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में ऐसी उपलब्धियां देश को विज्ञान, तकनीक और आर्थिक विकास के क्षेत्र में नई गति प्रदान करेंगी।



