G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

फसल क्षति होने पर किसान तत्काल दें सूचना

कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन 14447 से मिलेगी त्वरित सहायता, समय पर सूचना देने पर जल्द मिलेगा बीमा दावा

कवर्धा, 13 जुलाई। प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को होने वाले नुकसान की स्थिति में किसानों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषि रक्षक पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 14447 की सुविधा शुरू की गई है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि फसल क्षति होने पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर पोर्टल या हेल्पलाइन के माध्यम से तत्काल सूचना दर्ज कराएं।

उप संचालक कृषि ने बताया कि अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, जलभराव, आकाशीय बिजली अथवा अन्य बीमा योग्य प्राकृतिक आपदाओं से फसल प्रभावित होने पर किसान हेल्पलाइन 14447 पर कॉल कर या कृषि रक्षक पोर्टल के माध्यम से फसल क्षति की जानकारी दर्ज करा सकते हैं। समय पर सूचना देने से बीमा दावा प्रक्रिया में तेजी आएगी और पात्र किसानों को शीघ्र राहत मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि यदि किसी किसान को फसल बीमा आवेदन, पॉलिसी, दावा, पोर्टल अथवा अन्य तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वह हेल्पलाइन 14447 पर शिकायत दर्ज करा सकता है। प्रत्येक शिकायत के लिए एक यूनिक ग्रिवांस टिकट नंबर जारी किया जाएगा, जिससे शिकायत की प्रगति पर निगरानी रखी जा सकेगी और उसके त्वरित निराकरण की व्यवस्था होगी।

संयुक्त टीम करेगी फसल क्षति का आकलन

उप संचालक कृषि ने बताया कि फसल क्षति की सूचना मिलने के बाद कृषि विभाग, राजस्व विभाग और बीमा कंपनी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन करेगी। सत्यापन के बाद पात्र किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों के अनुसार दावा राशि का भुगतान किया जाएगा।

कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से आग्रह किया है कि प्राकृतिक आपदा से फसल प्रभावित होने पर बिना विलंब कृषि रक्षक पोर्टल या हेल्पलाइन 14447 के माध्यम से सूचना दर्ज कराएं। आवश्यकता पड़ने पर ग्रिवांस टिकट बनाकर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त करें। इससे बीमा दावा प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और तेज होगी तथा किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page