विधानसभा चुनाव तैयारी को लेकर जेसीपी का बैठक दक्षिण मस्तूरी में हुआ संपन्न।

मस्तूरी। राज्य में तीसरा विकल्प बनने जा रहे जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का मस्तूरी विधानसभा स्तरीय बैठक विधानसभा के दक्षिण छोर में स्थित ग्राम कोकड़ी गोबरी में हुआ जिसमें पार्टी के दर्जनों जिला प्रमुख शामिल हुए और सभी ने एक स्वर में इस बार मस्तूरी विधानसभा में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से विधायक बनाने के लिए संकल्प लिया।
इस बैठक में शामिल हुए पार्टी के मस्तूरी विधानसभा प्रमुख अजय सूर्या ने बताया कि राष्ट्रीय पार्टियों के नीतियों से छत्तीसगढ़िया जनता त्रस्त है इस कारण आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हमारी पार्टी को प्रदेश भर से समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में पार्टी के कोर कमेटी के आदेशानुसार हर विधानसभा में बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने के लिए अभी से तैयारी शुरू हो गया है और इसी सिलसिले में मस्तूरी विधानसभा में आज बैठक आहूत किया गया।
वही जिला अध्यक्ष ठा शैलू छत्तीसगढ़िया ने बताया कि छत्तीसगढ़ियों को अधिक से अधिक रोजगार कैसे मिले ? छत्तीसगढ़ी संस्कृति , भाषा यहां फिर से कैसे फले फुले मुख्य रूप से इस बात पर बल दिया गया कि
बैठक में गांव के सरपंच श्रीमती दीदी हेमलता बंजारे और पार्टी प्रमुख प्रदीप साहू, नंदलाल श्रीवास , संजय, मनीष श्यामलाल,पंकज , परमेश्वर,सोनु कुमार,खिलेश मुकेश,कुंजबिहारी, राजकुमार , शिवकुमार,धनंजय,सुशील धुव
समेत पचपेड़ी क्षेत्र के दर्जनों युवा शामिल हुए और सभी ने एक स्वर में पार्टी का सरकार बनाने का निर्णय लिया।


