जिला केसीजी पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस के प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थों का जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति के माध्यम से कराया गया नष्टीकरण।

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला प्रतिनिधि KCG
खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जिलों में जप्त मादक पदार्थों के सुरक्षित एवं विधिसम्मत नष्टीकरण हेतु जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति का गठन किया गया है।जिला के सी जी की ड्रग डिस्पोजल समिति द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों की समीक्षा कर 19 प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु माननीय न्यायालय से विधिवत अनुमति प्राप्त की गई।
आज दिनांक 30.06.2026 को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति, समिति के सदस्यों एवं पंचों की उपस्थिति में बीबीसी राइस मिल, ग्राम चिखलदाह, जिला केसीजी में जप्त 33.707 किलोग्राम गांजा को भट्ठी में जलाकर तथा 3104 नग नशीली कैप्सूल/टेबलेट को जेसीबी के माध्यम से दबाकर विधिवत नष्टीकरण किया गया।
यह कार्यवाही मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं नशे के विरुद्ध केसीजी पुलिस की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।



