G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

पीम श्री स्व. श्री लाल मुरत सिंह खुशरो अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय गंडई में नई प्रार्थना व्यवस्था लागू, राष्ट्रगान से राज्य गीत तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ के. सी. जी.

गंडई। पीएम श्री स्व.श्री लाल मुरत सिंह खुशरो शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, गंडई में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, राष्ट्रीय चेतना एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से दैनिक प्रार्थना एवं विद्यालयीन गतिविधियों का सुव्यवस्थित क्रम निर्धारित किया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत विद्यालय में प्रत्येक दिन की शुरुआत राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और आध्यात्मिक मूल्यों के साथ होगी तथा समापन राज्य गीत एवं शांति मंत्र के साथ किया जाएगा।
विद्यालय में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा की शुरुआत राष्ट्रगान “जन-गण-मन” से होगी। इसके पश्चात राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्”, दीप मंत्र, सरस्वती वंदना एवं गुरु मंत्र का सामूहिक पाठ किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को देश एवं छत्तीसगढ़ के महान विभूतियों के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों का वाचन कर उनके व्यक्तित्व और कर्तृत्व से परिचित कराया जाएगा, जिससे उनमें नैतिकता, अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रप्रेम का विकास हो सके।
मध्यान्ह भोजन से पूर्व सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक “ॐ सह नाववतु…” भोजन मंत्र का उच्चारण करेंगे, जिससे सामूहिकता, कृतज्ञता और सकारात्मक सोच का वातावरण निर्मित होगा।
विद्यालय की छुट्टी के समय छत्तीसगढ़ का गौरवशाली राज्य गीत “अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार…” सामूहिक रूप से गाया जाएगा। इसके बाद गायत्री मंत्र एवं शांति मंत्र के पाठ के साथ पूरे दिवस की शैक्षणिक गतिविधियों का समापन किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि यह पहल विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नियमित प्रार्थना, मंत्रोच्चार एवं प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सकारात्मक दृष्टिकोण और अपने देश एवं राज्य के प्रति सम्मान की भावना का विकास होगा।
यह नई व्यवस्था विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और अधिक संस्कारवान, अनुशासित एवं प्रेरणादायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page