G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

18 से 20 जून तक जिले में आयोजित होंगे वृहद पंजीकरण शिविर

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार KCG

केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने विशेष अभियान

कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

खैरागढ़ : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान अंतर्गत जिले में 18 जून से 20 जून 2026 तक तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने शिविरों के सफल संचालन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार खैरागढ़ स्थित सांस्कृतिक भवन में आयोजित शिविर में जनपद पंचायत खैरागढ़ की समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के सभी वार्डों के नागरिकों को लाभ मिलेगा। इस शिविर के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खैरागढ़  टंकेश्वर साहू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ़ हिमांशु गुप्ता एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद खैरागढ़  पुनीत वर्मा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इसी प्रकार छुईखदान के सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर में जनपद पंचायत छुईखदान की समस्त ग्राम पंचायतों, नगर पंचायत छुईखदान एवं नगर पंचायत गण्डई के सभी वार्डों के नागरिकों के लिए पंजीकरण एवं समस्या निराकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस शिविर के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गण्डई-छुईखदान  अविनाश ठाकुर को नोडल अधिकारी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुईखदान  केश्वरी देवांगन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत छुईखदान  कुलदीप झा एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत गण्डई अविनाश देवांगन को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

शिविरों में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों का पंजीकरण, आवेदन संबंधी त्रुटियों का सुधार तथा विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। इसका उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और पात्र नागरिकों को अधिकतम सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिविर स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा सभी विभाग अपने-अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। साथ ही शिविरों की व्यापक मुनादी, प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता गतिविधियां संचालित कर अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। शिविर अवधि के दौरान प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट तथा शिविर समाप्ति के बाद एकीकृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page