G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

देवेंद्र यादव अपना कपड़ा खुद फाड़कर राजनीतिक स्टंट कर रहे हैं : राहुल टिकरिहा

नीट पेपर लीक मामले की जाँच सीबीआई कर रही है

रायपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा है कि कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव नीट पेपर लीक मामले में आंदोलन कर खुद का कपड़ा फाड़ रहे हैं, यह अपने आप में हास्यास्पद है। कांग्रेस विधायक यादव यह राजनीतिक स्टंट खुद को सिर्फ मीडिया में जगह पाने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले 12वीं का पेपर लीक मामले में NSUI नेता वेणु जंघेल की गिरफ्तारी ने कांग्रेस का असली चेहरा उजागर किया। तब कांग्रेस ने क्यों प्रदर्शन नहीं किया। 3 हजार रुपए में 12वीं हिंदी का पेपर बेचना, डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश और फरारी- ये कोई गलती नहीं, बल्कि पूरी तरह सुनियोजित और संगठित खेल था। कांग्रेस पार्टी बताए- छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे नेताओं को संरक्षण कौन दे रहा था?

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार रहते पीएससी जैसी विश्वसनीय भर्ती परीक्षा में घोटाला करने वाले कांग्रेस पार्टी के विधायक आज नीट पेपर लीक मामले को लेकर जिस तरह से सियासी नौटंकी कर रहे हैं, वह केवल अपने वजूद को बचाने की कोरी सियासी कवायद है। श्री टिकरिहा ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार द्वारा तत्काल कार्रवाई कर इसकी जाँच सीबीआई को सौंप दी गई है। सीबीआई द्वारा इसकी जाँच भी की जा रही है, जिसमें अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जल्द ही इसके मुख्य आरोपी भी पकड़े जाएंगे। श्री टिकरिहा ने कहा कि एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ पर एक परीक्षा में अपने स्थान पर दूसरे व्यक्ति को बिठाने का आरोप है। कांग्रेस पार्टी को तो पहले अपने ही एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की गिरफ्तारी के लिए आंदोलन करना चाहिए। छात्रों के भविष्य की चिंता केंद्र सरकार लगातार कर रही है। देश के युवा अब कांग्रेस के बहकावे में आने वाले नहीं है। युवा आज विकासोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने वाली सरकार के समर्थन में हैं, न कि बड़े-बड़े घोटाले कर एक परिवार की चरण वंदना करने वाली पार्टी के पक्ष में।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page