थाना गंडई पुलिस जिला के.सी.जी. पुलिस टीम के द्वारा उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही।

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ KCG
खैरागढ़ : जिला के सी जी पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 06.06.2026 को रात्रि लगभग 07:35 बजे सूचना प्राप्त हुई कि मवेशी पसरा, गंडई के पास कुछ व्यक्ति शराब के नशे में आम लोगों के साथ अनावश्यक गाली-गलौज, वाद-विवाद एवं उपद्रव कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं। सूचना पर थाना गंडई पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया।जांच के दौरान (1) दानबीर यादव पिता भुरू यादव, उम्र 20 वर्ष एवं (2) युवराज यादव पिता लखन यादव, उम्र 18 वर्ष, दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 07, महरापारा, गंडई, थाना गंडई, जिला केसीजी (छ.ग.) द्वारा सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव कर आमजन में भय एवं अशांति का वातावरण निर्मित करना पाए जाने पर उनके विरुद्ध धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय तहसील न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। थाना गंडई पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
