पत्नी एवं परिजनों के साथ विवाद कर मारपीट एवं अशांति फैलाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़
खैरागढ़ : जिला केसीजी पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 03/06/2026 को प्राप्त शिकायत के आधार पर ग्राम बुढ़ानभाठ निवासी चमन चंदेल पिता शिवकुमार चंदेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम बुढ़ानभाठ, थाना छुईखदान, जिला केसीजी (छ.ग.) के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अपनी पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लगातार वाद-विवाद कर लड़ाई-झगड़ा करने तथा अशांति उत्पन्न करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना छुईखदान पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 36/63/2026 के तहत धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
कार्यवाही उपरोक्त व्यक्ति को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर उपजेल सलोनी भेजा गया।
क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केसीजी पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है तथा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
उक्त कार्यवाही में थाना छुईखदान पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।


