G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक सम्पन्न, वित्तीय समावेशन एवं ऋण वितरण पर जोर

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला प्रमुख KCG

खैरागढ़ : कलेक्टर सभागार में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति, विशेष परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की मार्च तिमाही 2026 की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए विभिन्न बैंकिंग एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में पीएम सूर्य घर योजना, सीडी रेशियो, स्वयं सहायता समूहों के बैंक क्रेडिट लिंकेज, पीएम स्वनिधि, किसान क्रेडिट कार्ड (मत्स्य पालन एवं पशुपालन), पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, पीएम मुद्रा लोन, प्राथमिकता क्षेत्र ऋण, वार्षिक ऋण योजना (एसीपी) तथा डिजिटल ट्रांजेक्शन की स्थिति पर चर्चा की गई।

कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल, आरबीआई एलडीओ क्षितिज वर्मा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक हर्ष देशमुख तथा अग्रणी जिला प्रबंधक एवं प्रभारी निदेशक आरसेटी सी.एस. ठाकुर सहित विभिन्न बैंकों और विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध ऋण उपलब्ध कराने, वित्तीय समावेशन को मजबूत बनाने तथा डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही बैंक एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एलडीएम द्वारा 1 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव एवं खेत बचाओ अभियान की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page