G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला के.सी.जी. पुलिस टीम के द्वारा उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही जारी।

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो KCG

खैरागढ़ : जिला के सी जी पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 03.06.2026 को प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि रानी बगीचा गण्डई क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में आम लोगों एवं आवेदक के परिवारजनों के साथ अनावश्यक गाली-गलौज, विवाद एवं उपद्रव कर क्षेत्र की शांति भंग की जा रही है।

सूचना पर थाना गण्डई पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। जांच में आरोपी पुरुषोत्तम कुम्भकार उर्फ अजगर पिता विष्णु कुम्भकार, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, रानी बगीचा, गण्डई, थाना गण्डई, जिला केसीजी (छ.ग.) द्वारा सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित किए जाने की पुष्टि होने पर उसके विरुद्ध धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
गण्डई पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page