G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

सुशासन तिहार में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का हुआ सम्मान

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ KCG

खैरागढ़ : सुशासन तिहार के अंतर्गत क्लस्टर ग्राम गोपालपुर में आयोजित समाधान शिविर में जिले की टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को सम्मानित कर स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सात सरपंचों को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए कहा कि सुशासन तिहार शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और जनभागीदारी को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ने टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए वर्ष 2025 में 115 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाया है। समाधान शिविर में शामिल सात ग्राम पंचायतों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। लगातार दो वर्षों तक टीबी मुक्त रहने वाली ग्राम पंचायत बीरूटोला, बूढ़ानभाट एवं उरतुली को रजत (सिल्वर) श्रेणी तथा ग्राम पंचायत मुरई, घिरघोली, बाईकटोरी एवं साखा को कांस्य (ब्रॉन्ज) श्रेणी का प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं को जनसहभागिता से जोड़ते हुए तीन टीबी मरीजों को निक्षय पोषण आहार किट वितरित की गई। साथ ही 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एआई-सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से 52 लोगों की निःशुल्क छाती जांच की गई, जिससे संभावित टीबी मरीजों की समय रहते पहचान एवं उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्मन ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों का सम्मान ग्रामीण समुदायों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा टीबी उन्मूलन को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page