G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

सीईओ जिला पंचायत ने अपनाया कड़ा रुख, कार्यों में लापरवाही बरतने पर हुई बड़ी कार्यवाही

ग्राम पंचायत हीरापुर सचिव अतुल कुमार दिवाकर तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित

शासकीय कार्य में गंभीर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता के लिए सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने की कार्यवाही

कवर्धा-जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत हीरापुर सचिव अतुल कुमार दिवाकर द्वारा अपने शासकीय कार्यों में गंभीर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने पर सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन आदेश जारी करते हुए बताया गया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कवर्धा द्वारा सचिव अतुल कुमार दिवाकर के विरुद्ध पदीय दायित्वो के निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं पद का दुरुपयोग करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया था। प्रस्ताव के आधार पर जिला पंचायत कबीरधाम द्वारा संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। प्रस्तुत जवाब समाधान कारक नहीं होने पर एवं पदीय दायित्व के निर्वहन में गंभीर लापरवाही पाई गई। जोकि छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 में निहित प्रावधानों के विपरीत होने के साथ कदाचरण की श्रेणी में होना पाया गया। इस आधार पर छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील नियम) 1999 में निहित प्रावधानों के तहत ग्राम पंचायत हीरापुर के सचिव अतुल कुमार दिवाकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत कवर्धा निर्धारित किया गया है तथा निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page