स्नेह और आत्मीयता का अनूठा उदाहरण : गंडई थाना प्रभारी राजेश देवदास से पत्रकार विश्वराज ताम्रकार ने की सौजन्य भेंट

AP NEWS आपकी आवाज
गंडई। थाना गंडई से विदाई (रिटायर्मेंट )के अवसर पर थाना प्रभारी राजेश देवदास से ए.पी. न्यूज़ एवं दैनिक अभिनव पहल के जिला प्रमुख केसीजी विश्वराज ताम्रकार ने स्नेहपूर्ण सौजन्य भेंट कर उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दोनों के बीच आत्मीय चर्चा हुई। थाना प्रभारी राजेश देवदास ने कहा कि विश्वराज ताम्रकार केवल एक वरिष्ठ पत्रकार ही नहीं, बल्कि समाज के गरीब, जरूरतमंद और पीड़ित लोगों के सुख-दुख में हमेशा सहभागी बनने वाले सम्माननीय व्यक्तियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि उनके सरल स्वभाव, सामाजिक सरोकारों और जनसेवा की भावना ने उन्हें सदैव प्रभावित किया है।
श्री देवदास ने भावुकता के साथ कहा, “मैंने विश्वराज ताम्रकार को हमेशा अपने छोटे भाई की तरह माना है और वह जीवन भर मेरे छोटे भाई ही रहेंगे।” उनके इन शब्दों ने दोनों के बीच वर्षों से चले आ रहे आत्मीय संबंधों को और भी मजबूत रूप में अभिव्यक्त किया।
विश्वराज ताम्रकार ने भी थाना प्रभारी राजेश देवदास के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्ष कार्यशैली एवं जनहितकारी सोच से क्षेत्र की जनता के बीच विशेष पहचान बनाई है। उनके नेतृत्व में थाना गंडई में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार की मिसाल देखने को मिली।
भेंट के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना की। यह मुलाकात प्रशासन और पत्रकारिता के बीच सम्मान, विश्वास एवं आत्मीय रिश्तों का सुंदर उदाहरण बन गई।



