G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BilaspurChhattisgarhINDIAखास-खबर

संगठन विस्तार के मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का संयुक्त बैठक संपन्न-

बिलासपुर।छत्तीसगढ़िया समाज, भाषा, संस्कृति और अधिकार के मुद्दों को मजबूत करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी जनआंदोलन, गांव-गांव तक संगठन को सक्रिय करने तथा युवाओं को जोड़ने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जल, जंगल, जमीन, रोजगार और स्थानीय अधिकार के मुद्दों पर लगातार संघर्ष जारी रहेगा। दोनों संगठनों ने मिलकर प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाने का निर्णय लिया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा युवाओं, महिलाओं और मजदूर वर्ग को संगठन से जोड़ने विशेष अभियान चलाया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि आज प्रदेश में स्थानीय लोगों की उपेक्षा, बेरोजगारी, किसानों की समस्या और उद्योगों में छत्तीसगढ़ियों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और छत्तीसगढ़ महतारी के सम्मान में निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया। बैठक में बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page