G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

पाटन ब्लाक से पांच बच्चे राज्य स्तरीय योगा ओलंपियाड के लिए चयनित

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार

दुर्ग / पाटन : महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में संभाग स्तरीय योगा ओलंपियाड प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग के समस्त जिलों से उपस्थित बालक-बालिकाओं के लिए ट्रेडिशनल योगासन विधा आयोजित हुई, जिसमें 10-14 वर्ष एवं 14-17 वर्ष आयु वर्ग की छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतिभागियों ने अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन तथा प्राणायाम में उत्कृष्ट संतुलन, लचीलापन और एकाग्रता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट खेल भावना एवं अनुशासन सराहनीय रहा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्टता को कायम रखते हुए धीरेन्द्र वर्मा और महेन्द्र साहू के मार्गदर्शन में जिला दुर्ग के पाटन ब्लाक से कुल पांच बच्चों ने विजय का परचम लहराया। संभाग स्तरीय योगा ओलंपियाड 2026 में बालिका वर्ग 10 – 14 वर्ष आयु वर्ग में टोमांशीक पटेल(शास.पू.मा.शा.तेलीगुण्डरा), डिगमनी सपहा(सेजस पू.मा.शा.मर्रा ) और बालक वर्ग में प्रथमेश वर्मा (सेजस पू.मा.शा.मर्रा )तथा बालिका वर्ग 14 – 17 वर्ष आयु वर्ग में भाविका देवाँगन(शास.पू.मा.शा.तेलीगुण्डरा) एवं श्वेता यदु (शास.पू.मा.शा.तेलीगुण्डरा) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय योगा ओलंपियाड के लिए स्थान सुरक्षित किये।।
बच्चों की उपलब्धि पर कुमुद साहू (प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल तेलीगुण्डरा),एम.एल. वर्मा (प्रधान पाठक शास.पू.मा.शा.तेलीगुण्डरा), हेमंत कुर्रे (संकुल समन्वयक) प्रतिमा दुबे, धीरेंद्र वर्मा (इंटरनेशनल योगा खिलाड़ी),तुलाराम वर्मा (योगा कोच मर्रा),चंद्रहास साहू (प्रधान पाठक अंडा)
खिलेंद्र साहू (शिक्षक) डॉ.डी. एल.चतुर्वेदी, तिलक साव एवं महेंद्र कुमार साहू (योग प्रशिक्षक शासकीय आयुर्वेद औषधालय तेलीगुंडरा) ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन के साथ विजेताओं को बधाई दी।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को मंच मिलता है तथा विद्यार्थियों में शारीरिक, मानसिक विकास के साथ स्वस्थ जीवनशैली की आदत विकसित होती है।
कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया एवं सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page