G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी विशेष यादव गिरफ्तार।

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़

जिला के.सी.जी. पुलिस टीम की नाबालिक को शादी का झांसा देकर अपहरण व दुष्कर्म करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही

आरोपी विशेष यादव को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया जेल।

प्रार्थीया के नाबालिग पुत्री को आरोपी विशेष यादव पिता कृष्णा यादव उम्र 27 साल निवासी वार्ड क. 05 आजाद चौक छुईखदान थाना छुईखदान जिला केसीजी (छ0ग0) के द्वारा नाबालिग जानते हुए भी बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर अपहरण कर लगातार शारीरिक बनाकर गर्भवती करने की रिपोर्ट पर दिनांक 15/05/2026 को थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 137(2), 64(2)(ड), 96 बीएनएस0, 6 पाॅक्सो एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर आरोपी विशेष यादव की पता तलाश कर हिरासत में लेकर आरोपी विशेष यादव को दिनांक 15/05/2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज दिनांक 16/05/2026 को माननीय न्यायालय पेश किया गया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को उपजेल सलोनी भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में छुईखदान पुलिस स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page