G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

पीएम श्री सेजेस गंडई में “स्वस्थ भोजन, स्वस्थ जीवन सप्ताह का सफल आयोजन

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़/गंडई : गंडई – पीएम श्री सेजेस गंडई में “स्वस्थ भोजन, स्वस्थ जीवन सप्ताह” बड़े उत्साह, ऊर्जा एवं सक्रिय सहभागिता के साथ मनाया गया। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा उन्हें व्यवहारिक रूप से स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

सप्ताह भर विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें पोस्टर प्रतियोगिता, फल एवं सलाद सजावट प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, “स्वस्थ भोजन, स्वस्थ जीवन” विषय पर डेमो क्लास तथा दैनिक उपयोग में आने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच शामिल रही। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने पोषण के महत्व को समझा और स्वस्थ खान-पान के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित किया।

विद्यालय परिसर में “पोषण कॉर्नर” भी तैयार किया गया, जहाँ संतुलित आहार तालिका, विभिन्न खाद्य समूहों की जानकारी, स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों के नमूने एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण संदेश प्रदर्शित किए गए। यह पोषण कॉर्नर विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए निरंतर मार्गदर्शन का केंद्र बनेगा।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे –
पोस्टर प्रतियोगिता:
प्रथम – श्रे सोनी (कक्षा 9वीं)
द्वितीय – जय जंघेल (कक्षा 11वीं)
तृतीय – मन्नत खान (कक्षा 8वीं)

क्विज प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान – अर्पा हाउस से (ऋषभ 11वीं, हर्षिता 11वीं, श्रे सोनी 9वीं, दिशा साहू 9वीं)

फल एवं सलाद सजावट प्रतियोगिता:
प्रथम – साहिबा एवं तुबा ( 11वीं)
द्वितीय – हिमांशी ( 6वीं)
तृतीय – आयुषी ( 8वीं) तथा ऋषभ, जय , भानु प्रताप एवं चेतन ( 11वीं)

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से प्रमाण-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिले और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की भावना को प्रोत्साहन प्राप्त हो।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभारी रीमा देवांगन (व्याख्याता) के साथ नंदनी जांगड़े(व्याख्याता), सौम्या शर्मा (व्याख्याता), कोमल सिंह (शिक्षक)एवं शिल्मन ठाकुर( सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला)का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। उनके कुशल नेतृत्व एवं समन्वय से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार ददरया एवं समस्त शाला परिवार ने भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करने का संकल्प लिया।

यह आयोजन विद्यालय की समग्र शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page