G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BIG NewsChhattisgarhINDIAKabirdham

प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, 4 साल पहले घर से भागकर रचाई थी शादी”

कवर्धा–जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
मृतकों की पहचान रामलाल चंद्रवंशी और रीना चंद्रवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों पहले से ही शादीशुदा थे, लेकिन करीब चार साल पहले अपने-अपने परिवारों को छोड़कर एक-दूसरे के साथ भाग गए थे और बाद में विवाह कर साथ रहने लगे थे।

घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक या सामाजिक दबाव इसके पीछे कारण हो सकता है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page