20 अप्रैल को खैरागढ़ में ‘दिशा’ समिति व खनिज न्यास की महत्वपूर्ण बैठकें, जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहेंगे मौजूद
AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ : जिले में 20 अप्रैल 2026, सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा हेतु दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सुबह 11:00 बजे संतोष पांडेय, सांसद, लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में होगी, जिसमें जिला में संचालित विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
इसके बाद दोपहर 1:00 बजे जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की शासी परिषद की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित होगी। इसमें खनिज न्यास से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी।
प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को समय पर उपस्थित रहने आग्रह किया है।

