अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

कबीरधाम–जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब का अवैध परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल, अमित पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया भूपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में कच्ची महुआ शराब लेकर पंडरिपथरा से पंडरिया की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी रघुराज श्याम (40) निवासी पाढी, थाना पंडरिया को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 800 रुपए) बरामद की गई। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त हीरो सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG09JM-7717, कीमत लगभग 40 हजार रुपए) भी जब्त की गई।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में प्रआर लक्ष्मीनारायण मोहले, आरक्षक अभिषेक शर्मा, राजू चंद्रवंशी, हरनारायण चेलकर एवं हुकुम माथुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

