G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

केसीजी पुलिस की त्वरित कार्यवाही –”आपरेशन मुस्कान” के तहत नाबालिग अपहृता सकुशल अहमदाबाद से बरामद

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ :

दिनांक 27.03.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना खैरागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री, जो अपनी नानी के गांव थाना खैरागढ़ क्षेत्र में आई हुई थी, को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 133/2026, धारा 137(2) भा.न्या.सं. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी एवं अपहृता की पतासाजी की गई। जांच के दौरान उनके अहमदाबाद (गुजरात) में होने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल विशेष टीम गठित कर रवाना किया गया।
दिनांक 14.04.2026 को अहमदाबाद के ओढव थाना क्षेत्र अंतर्गत आदिनाथ गोकुलनगर सोसायटी में दबिश देकर घेराबंदी की गई। मौके पर आरोपी पिंटू बंजारे पिता सूरज बंजारे, उम्र 18 वर्ष, निवासी डोकराभाठा, थाना खैरागढ़ को हिरासत में लिया गया तथा उसके कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण करने एवं उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करना स्वीकार किया गया।
प्रकरण में विधिसम्मत कार्यवाही उपरांत आरोपी पिंटू बंजारे को दिनांक 16.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।”आपरेशन मुस्कान” के तहत नाबालिक बालक-बालिका की खोजबीन और दस्तयाबी की कार्यवाही लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page