G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

भाजपा सरकार में जंगलराज सरकारी अमला पर तस्कर हमला कर रहे

गृह मंत्री विजय शर्मा कानून व्यवस्था संभाल नहीं पा रहे है तो इस्तीफा क्यो नही दे देते?

रायपुर/14 अप्रैल 2026। सरकारी अमला पर तस्करों के हमला को भाजपा सरकार की नाकामी बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा गृह मंत्रालय सम्हाल नही पा रहे है, कानून व्यवस्था मजबूत नहीं कर पा रहे है तो उन्हें इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। प्रदेश में जंगलराज कायम है, तस्करों के हौसला इतना बुलंद है कि सरकारी अमला पर हमला कर रहे है। जब कानून के रखवाले ही सुरक्षित नहीं है फिर जनता का ख्याल कौन रखेगा? महासमुंद के पटेवा में शराब तस्कर को पकड़ने गये पुलिस टीम पर जानलेवा हमला हो गया, थानेदार सहित महिला सिपाही घायल हो गये। मुंगेली के लोरमी में रेत तस्करों ने वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला किया। हिंसक झड़प हुई, वन अमला को जान बचाकर भागना पड़ा। आखिर इन तस्करों पर नकेल कौन कसेगा? बेहद तस्करों की बढ़ते आतंक से प्रदेश खौफ में है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि ढाई साल की सरकार में प्रदेश तस्करों का गढ़ बन गया है। रेत तस्करी, शराब तस्करी, अवैध नशीली वस्तुओं की तस्करों, अवैध काम जोरो पर चल रहा है। सरकार के नुमाइन्दे सिर्फ अपराध रोकने बयानबाजी कर रहे है, धरातल पर अपराध रुक नहीं रहा है। तेजी से आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। रेप, गैंगरेप, हत्या, लूट, डिजिटल ठगी की घटनाएं बढ़ी है। गांजा सूखा नशा खुले आम बिक रहे है, जुआ, सट्टा जोरो पर है, आखिर गृहमंत्री इन पर कार्यवाही करने से डरते क्यों है? जब गृहमंत्री जिम्मेदारी निभा नहीं पा रहे है, जनता को शांत सुरक्षित वातावरण देने में असफल हो गए है तो क्या सिर्फ खानापूर्ति के लिए गृहमंत्री है? क्या तस्करों का सरकारी अमला पर हमला ही सुशासन है। क्या यही मोदी की गारंटी है? बेहद खराब वातावरण प्रदेश में निर्मित हो गया है। मुख्यमंत्री, गृहमंत्री कानून व्यवस्था की समीक्षा किये थे लेकिन कोई परिणाम सामने नहीं आया। सरकार को अपराधियों पर हमदर्दी नहीं, सख्ती दिखानी चाहिये। आपराधिक घटनाओं के झूठे आंकड़े बताकर अपराध कम होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार की पोल खुल गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page