ChhattisgarhKCGखास-खबर
जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा 18 अप्रैल को…

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई की सामान्य सभा (विशेष सम्मेलन) दिनांक 18 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:00 बजे जिला पंचायत सभा कक्ष मैकाल सदन में आयोजित की जाएगी।
इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा सभी माननीय सदस्यों को सूचना प्रेषित कर दी गई है तथा उन्हें निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होने हेतु अनुरोध किया गया है।
बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के स्वागत एवं प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के समस्त सदस्यगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।


