G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

अवैध शराब परिवहन पर कबीरधाम पुलिस की कार्यवाही, 32 पौवा अंग्रेजी शराब सहित दो आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा कृष्ण कुमार चन्द्राकर के नेतृत्व में चौकी रणवीरपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.04.2026 को चौकी रणवीरपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में जुर्म जरायम पतासाजी हेतु भ्रमण किया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम बिरेन्द्रनगर में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम टाटीकसा निवासी अमीत कुमार साहू एवं प्रदीप साहू एक लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल में अवैध रूप से अधिक मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर रणवीरपुर की ओर आ रहे हैं।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा गवाहों को साथ लेकर ग्राम कोसमंदा मोड़ के पास मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय पश्चात मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार लाल रंग की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 09 JN 8301 में सवार दो व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अमीत कुमार साहू एवं प्रदीप साहू निवासी टाटीकसा बताया।

तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक हरे-पीले-सफेद रंग के थैले में कुल 32 पौवा सीजी कंपनी फाइन डिलक्स व्हिस्की (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 5760 एमएल अवैध शराब बरामद हुई। शराब के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

आरोपियों के कब्जे से बरामद कुल शराब कीमती 3840 रुपये तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमती लगभग 50000 रुपये सहित कुल जुमला कीमती 53840 रुपये जप्त किया गया।

दोनों आरोपियों को दिनांक 11.04.2026 को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री संबंधी किसी भी जानकारी को तत्काल पुलिस को दें, ताकि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

कार्यवाही में चौकी रणवीरपुर की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page