G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

कबीरधाम पुलिस की त्वरित कार्यवाही, हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

https://youtube.com/shorts/U7qGzBEXb4k?si=eBkCdNCk0LpyaECg

कबीरधाम पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी (डीएसपी) संजय ध्रुव के नेतृत्व में थाना सिंघनपुरी जंगल की टीम द्वारा हत्या के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त सूचना पर थाना सिंघनपुरी जंगल की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी मंगलसिंग बैगा पिता फूलुराम बैगा उम्र 30 वर्ष साकिन ग्राम भेण्ड्रानवांगांव बैगापारा थाना सिंघनपुरी जंगल जिला कबीरधाम द्वारा अपनी पत्नी दशमत बाई बैगा के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

थाना सिंघनपुरी जंगल की टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी की पता तलाश कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टंगिया का बेंठ भी जप्त किया गया है।

आरोपी मंगलसिंग बैगा के विरुद्ध थाना सिंघनपुरी जंगल में अपराध क्रमांक 11/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि गंभीर अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

उक्त कार्यवाही में थाना सिंघनपुरी जंगल की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page