G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, प्रेक्षक ने दिए निर्देश

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

चार ग्राम पंचायतों में रिक्त पंच पदों हेतु होगा उपचुनाव

खैरागढ़ : जिला निर्वाचन कार्यालय, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के कक्ष क्रमांक 13 में पंचायत उप चुनाव-2026 अंतर्गत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयारी / पुनरीक्षण कार्य हेतु नियुक्त प्रेक्षक प्रेम प्रकाश शर्मा द्वारा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 अंतर्गत निर्वाचक नामावली तैयार करने एवं जिले के 04 ग्राम पंचायतों में रिक्त 04 पच पदों के निर्वाचन हेतु संबंधित ग्राम पंचायतों के निर्वाचक नामावली के तैयारी के संबंध में व्यापक समीक्षा किया गया तथा निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावा/आपत्ति लिए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उक्त समीक्षा बैठक में रजिस्ट्रीकरण एवं अनुविभागीय अधिकारी, खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं प्रभारी तहसीलदार पूजा पीचा (डिप्टी कलेक्टर) अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, खैरागढ़ सतीश देशलहरा एवं मास्टर ट्रेनर्स मनसुख लाल वर्मा एवं निर्वाचक नामावाली पुनरीक्षण हेतु चयनित प्राधिकृत कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जनपद खैरागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचा. अमलीडीहकला वार्ड नं. 17. ग्रा. पचा. दिलीपपुर वार्ड नं.10. ग्राम पंचायत टेकापार वार्ड नं. 03 एवं जनपद छुईखदान अंतर्गत ग्राम पंचा. पैलीमेटा वार्ड नं. 11 में पंच का पद रिक्त होने से उक्त ग्राम पंचायतों में उपनिर्वाचन होना है, जिसमें मतदाता सूची प्रारंभिक प्रकाशन दिनांक 13/04/2026 को होना है तथा 20/04/2026 तक दावा आपत्ति लिया जाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page