G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

भाजपा स्थापना दिवस पर महिला मोर्चा ने किया भव्य आयोजन, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया पर्व

कवर्धा। दिनांक 6 अप्रैल 2026 को जिला कबीरधाम में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। यह आयोजन महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी के नेतृत्व में महिला मोर्चा की समस्त कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष द्वारा अपने निवास पर रंगोली बनाकर एवं पार्टी ध्वज फहराकर की गई। इसके पश्चात पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा की बहनों द्वारा कार्यालय को आकर्षक रूप से बैलून एवं रंगोली से सजाया गया। सभी ने मिलकर सुंदर रंगोली बनाई और कार्यालय की छत पर पार्टी ध्वज लहराया।
इस अवसर पर भाजपा स्थापना दिवस के विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। हमें गर्व है कि हम ऐसे संगठन से जुड़े हैं, जो अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूत कड़ी है और हमें समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।
अन्य वक्ताओं ने भी अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार एवं समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विशेष रूप से जिले के विभिन्न मंडलों में भी मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। सभी मंडलों में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में पार्टी ध्वज फहराया तथा रंगोली बनाकर उत्साहपूर्वक इस दिवस को मनाया।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page