नवीन उचित मूल्य दुकानों के आबंटन हेतु 20 अप्रैल तक करें आवेदन
AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
खैरागढ़ : विकासखंड छुईखदान क्षेत्र में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आबंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश के तहत जिले की वृहत्ताकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समितियों (लैम्प्स), प्राथमिक कृषि शाखा समितियों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों एवं अन्य उपभोक्ता सहकारी समितियों से आवेदन मांगे गए हैं।
इच्छुक संस्थाएं निर्धारित प्रारूप (प्रारूप-1) में आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित 20 अप्रैल 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) छुईखदान में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रत्येक शासकीय उचित मूल्य दुकान के लिए अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य होगा।
आबंटन हेतु प्रस्तावित पंचायतों की सूची इस प्रकार है—
आमगांव, कोसमर्रा, कोपरो, गर्रा, देवपुराघाट, खादी, नचनिया, ठाकुरटोला, भाजीडोंगरी, आमगांव (बिडौरी), मगरकुंड एवं समनापुर और छुईखदान वार्ड 10, छुईखदान वार्ड 15।
पात्र एवं इच्छुक संस्थाओं से समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।


