G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों के इम्पैनलमेंट हेतु “रूचि की अभिव्यक्ति” आमंत्रित

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) अंतर्गत राज्य में संचालित उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थानों के इम्पैनलमेंट हेतु “रूचि की अभिव्यक्ति” (EOI) आमंत्रित की गई है।

SC/ST विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर करियर चयन, प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण एवं बहुमुखी व्यक्तित्व विकास के अवसर प्रदान करना है।
योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक छत्तीसगढ़ राज्य के उत्कृष्ट आवासीय विद्यालयों में निःशुल्क अध्ययन की सुविधा दी जाएगी।

विद्यालयों को मिलेगा शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ

इस योजना के अंतर्गत चयनित उत्कृष्ट विद्यालयों को विभाग द्वारा निर्धारित मान्य शुल्क की प्रतिपूर्ति प्रदान की जाएगी। इससे निजी एवं संस्थागत स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

23 अप्रैल तक जमा करें प्रस्ताव

इच्छुक संस्थानों को “रूचि की अभिव्यक्ति” निर्धारित प्रारूप में भरकर संबंधित जिले के सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग के कार्यालय में जमा करना होगा।
प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2026, अपरान्ह 5:00 बजे निर्धारित की गई है।

योजना से संबंधित मापदण्ड एवं विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page