G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BalodChhattisgarhINDIAखास-खबर

आम आदमी की बढ़ती ताकत: छत्तीसगढ़ में सैकड़ों महिला किसानों ने थामा ‘आप’ का दामन


बालोद। छत्तीसगढ़ में बदलाव की बयार अब खेतों और खलिहानों तक पहुंचती नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और विकासपरक सोच से प्रभावित होकर जिले की सैकड़ों महिला किसानों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता अभियान प्रदेश अध्यक्ष किसान विंग तारेंद्र चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला किसानों ने युवा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए राघव चड्ढा जैसे शिक्षित और दूरदर्शी नेताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश को आज ऐसे ही ऊर्जावान और सक्रिय युवाओं की आवश्यकता है, जो नई सोच के साथ आगे बढ़ें।
सदस्यता लेने वाली महिलाओं का कहना था कि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो आम वर्ग की समस्याओं को गहराई से समझती है। इसके कार्यकर्ता और नेता जमीनी स्तर से जुड़े हुए हैं, जिससे आम लोगों की आवाज सीधे संगठन तक पहुंचती है।
इस मौके पर तारेंद्र चंद्राकर ने नई महिला सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि यह अभियान केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में बदलाव की नई दिशा देने का संकल्प है। उन्होंने कहा, “आज आम वर्ग का हर व्यक्ति खुद को आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है। महिलाओं का यह समर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता अब वास्तविक बदलाव चाहती है।”
पार्टी की ओर से सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं और विश्वास जताया गया कि जनता के सहयोग से विकास की यह यात्रा लगातार आगे बढ़ती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page