G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

पं. लखनलाल मिश्र जयंती पर मुरा में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 300 लोगों का हुआ परीक्षण

तिल्दा (मुरा)। पंडित लखनलाल मिश्र की जयंती के अवसर पर उनके पैतृक ग्राम मुरा में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में लगभग 300 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ उठाया।


कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं चिकित्सकों ने शिविर की सफलता की कामना की। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
कवर्धा (कबीरधाम) जिले के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नरेश कुमार यदु ने शिविर में 45 मरीजों का ईएनटी परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. लखनलाल मिश्र को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। कार्यक्रम में श्री गणेश शंकर मिश्रा की धर्मपत्नी से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा भी हुई।
शिविर में डॉ. नरेश कुमार यदु अध्यक्ष, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम, मुरली खंडेलवाल प्रदेश अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश बाजपेई पूर्व विधायक, बिलासपुर, डॉ. श्रीमती जितपुरे प्रोफेसर, रिम्स मेडिकल कॉलेज बिलासपुर सहित विभिन्न जिलों से आए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि सभी विशेषज्ञों और सहयोगियों के योगदान से शिविर अत्यंत सफल रहा। अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page