G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोदग्राम सोनपुरी के लीलेश्वरी एवं सोहद्रा पाल को राज्यपाल ने किया सम्मानित

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ ; खैरागढ़ -छुईखदान-गंडई जिला के कलेक्टर इंद्रजीत चन्द्रवाल एवं प्रेम कुमार पटेल मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में राज्यपाल गोदग्राम सोनपुरी से लीलेश्वरी वर्मा एवं सोहद्रा पाल का चयन लोकभवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह के लिए किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य से 280 महिलाओं को आमंत्रित किया गया था, जिसमें से 20 महिलाओं को राज्यपाल के द्वारा सम्मानित किया गया। इसमें सर्वप्रथम गोदग्राम सोनपुरी के लीलेश्वरी वर्मा को सम्मानित किया गया। उनके द्वारा ग्राम में महिलाओं के लिए किये जा रहे कार्य एवं लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बनाते हुए किराना व्यवसाय से अपनी आजीविका गतिविधि के लिए सम्मानित किया गया। दूसरे क्रम मे गोदग्राम सोनपुरी की सोहद्रा पाल को बकरी पालन के क्षेत्र में कार्य करने के साथ-साथ ग्राम में महिलाओं को एकत्रित कर स्वच्छता, आजीविका एवं सामाजिक कार्य से जोड़ने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मगरलोड विकासखंड के शिक्षिका ने अपने द्वारा किये जा रहे कार्य के बारे में बताई कि वह बच्चों के शिक्षा हेतु बहुत से स्कूल में स्मार्ट टीवी दी है ताकि बच्चे रूचि लेकर पढ़ाई करें। साथ ही बच्चों को गुल्लक का भी वितरण की है।

राज्यपाल ने अपनी बातों को रखते हुए महिलाओं को सशक्त होकर आगे आकर काम करते हुए राज्य व देश की विकास में भागीदारी देने की अपील की। सभी लोग एक काम ऐसा करें जिसमें आत्म संतुष्टि मिले जिसमें हम देने का काम करें जैसे अपने आस पास की सफाई करें। किसी को सहयोग करें। समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों को को सहयोग करें। उन्होंने बताया कि कैसे आज देश लखपति परिवार बनाने के लिए कार्य कर रहा है। राज्यपाल ने लीलेश्वरी से किराना दुकान से होने वाली आय की जानकारी ली। उसके बाद सोहद्रा पाल से चर्चा करते हुए उसकी तारीफ़ की क्योंकि उसने उनके कहने पर अपना व्यवसाय चालू कर आज अपनी आजीविका गतिविधि बढ़ा रही है।

लोक भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में गोदग्राम सोनपुरी से लीलेश्वरी वर्मा एवं सोहद्रा पाल के साथ बैधनाथ वर्मा सहायक जिला समन्वयक, गोदग्राम भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page