G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

महिला दिवस पर NSUI कबीरधाम की “इंदिरा गांधी सबल शक्ति सभा”, महिलाओं का किया गया सम्मान

कवर्धा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) कबीरधाम द्वारा “इंदिरा गांधी सबल शक्ति सभा” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय एवं जिला अध्यक्ष शितेष चन्द्रवंशी के निर्देशानुसार बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, नेतृत्व और सशक्तिकरण को सम्मानित करना तथा युवाओं में जागरूकता बढ़ाना रहा।


कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही महिला परिवर्तनकर्ताओं को जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अन्नपूर्णा राम गोपाल चंद्राकर एवं NSUI बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश जायसवाल द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षा, सामाजिक सेवा, सामुदायिक नेतृत्व, स्वास्थ्य और महिला अधिकारों के क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं को मंच के माध्यम से सम्मान प्रदान किया गया।
इसके साथ ही महिलाओं एवं छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान मासिक धर्म से जुड़े सामाजिक मिथकों और वर्जनाओं को समाप्त करने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में NSUI के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने का संकल्प लिया। NSUI ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश जायसवाल ने कहा कि भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रेरणा से महिलाओं के नेतृत्व और सम्मान को मजबूत करने की दिशा में संगठन लगातार कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अन्नपूर्णा राम गोपाल चंद्राकर एवं मुखिराम मरकाम उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कामू बैगा, दर्पत सिंह, धर्म सिंह, बैशाख सोनवानी, हीरामणि ग्वाल, ओमप्रकाश मरकाम, कुलदीप मरकाम, जहित मरावी सहित NSUI कबीरधाम के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page