G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

होली पर्व के मद्देनज़र खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की विशेष कार्यवाही

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह कार्यवाही कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार संपन्न की गई। उप संचालक डॉ. आशीष शर्मा एवं अभिहित अधिकारी सिद्धार्थ पांडे के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक धृतलहरे द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान जय अम्बे स्वीट्स एवं रेस्टोरेंट से खुला खोवा, बालाजी ट्रेडर्स से मिर्ची पाउडर तथा कोनार्क टी एवं उमरावमल ट्रेडर्स से नमकीन मिक्सचर के कुल 04 विधिक नमूने लिए गए। इसके अतिरिक्त बिकानेर स्वीट्स से मिनी पेड़ा एवं नमकीन मिक्सचर तथा गणेश होटल से समोसा, कचौरी एवं बूंदी लड्डू के कुल 05 सर्विलेंस नमूने संकलित किए गए।

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के सुधार हेतु संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी करने की अनुशंसा की गई है। साथ ही सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 एवं नियम 2011 के अंतर्गत स्वच्छता एवं गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page