G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला केसीजी जिला अंतर्गत विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय खैरागढ़ में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर भर्ती

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ :
जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई अंतर्गत कार्यालय विकासखंड स्त्रोत समन्वय विकासखंड खैरागढ़ में निश्चित मानदेय पर कार्य करने हेतु एक पद कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती किया जाना है। उपरोक्त भर्ती अस्थाई होगी तथा पिछला कार्यकाल संतोषप्रद एवं कार्य मूल्यांकन एवं निष्पादन के आधार पर सेवा वृद्धि की जा सकेगी उपरोक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता कक्षा बारहवीं न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण एवं एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा अनिवार्य होगा चयन का आधार 12वीं के प्राप्तांको का 30% तथा कंप्यूटर डिग्री के अंकों का 30% , 10 %अंक साक्षात्कार का होगा साथ ही उपरोक्त भर्ती में कौशल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हिंदी टाइपिंग में 5000 शब्द डिप्रेशन व अंग्रेजी टाइपिंग में 8000 शब्द डिप्रेशन प्रति 10 मिनट होगा जिसमें 30% अंक होंगे रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं मूल निवास प्रमाण पत्र के साथ आवेदक आवेदन जमा कर सकते है सभी दस्तावेज स्वम प्रमाणित किया जाना अनिवार्य होगा आवेदन पत्र का प्रारूप एवं आवश्यक दिशा निर्देश एवं नियम शर्त हेतु कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है। आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला खैरागढ़ के कार्यालय लिपिक के पास जमा कर सकते हैं अंतिम तिथि 07/03/ 2026 शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है। इसके पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जा सकेगा चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा स्थानीय जिले के निवासी को प्राथमिकता दी जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page