ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला केसीजी पुलिस टीम की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 5.760 लीटर अंग्रेजी शराब, कुल कीमत 3,840/- रुपये जप्त

आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

खैरागढ़ : जिला केसीजी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना खैरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही की।
दिनांक 24.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भरदाकला निवासी कमल महिलकर अपने घर में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना खैरागढ़ की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।
मौके पर आरोपी कमल महिलकर पिता भुनेश्वर महिलकर, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम भरदाकला, थाना खैरागढ़, जिला केसीजी को अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 32 पौवा “बाम्बे टू गोवा प्लेन” अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 180 एमएल), कुल मात्रा 5.760 लीटर, जिसकी कुल कीमत 3,840/- रुपए है, जप्त की गई।
आरोपी से शराब रखने एवं विक्रय के संबंध में वैध लाइसेंस की मांग की गई, जिस पर वह किसी प्रकार का वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। उक्त कृत्य आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 72/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जिला केसीजी पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page