आरोग्य मंदिर शासकीय आयुर्वेद औषधालय मर्रा के तत्वाधान में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सम्पन्न

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार स्टेट रिपोर्टर छत्तीसगढ़
संचालनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला आयुष अधिकारी दुर्ग के निर्देशानुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर शासकीय आयुर्वेद औषधालय मर्रा के तत्वाधान में पांच दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 27 से 31जनवरी तक ग्राम घुमा के प्राथमिक शाला प्रांगण में किया गया। इस योग शिविर में स्कूल के बच्चों सहित ग्राम वासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। योग प्रशिक्षण शिविर का प्रारंभ 27 जनवरी को भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना से हुआ। योग प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन चना गुड एवं आयुर्वेदिक काढ़ा का वितरण किया गया। योग प्रशिक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा बहुत ही सरल तरीके से योग अभ्यास कराया गया। इस शिविर डॉक्टर अनिता साहू आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी शासकीय आयुर्वेद औषधालय मर्रा ने योग के संबंध में जानकारी प्रदान की। शिविर में रितु केतु साहू फार्मासिस्ट दीपक यादव औषधालय सेवक एवं सावित्री वर्मा ने अपना सहयोग प्रदान किया गया इस शिविर में कुल 150 हितग्रहियों ने लाभ लिया।

