G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

पुलिस चौकी जालबाँधा द्वारा अवैध रूप से शराब ले जाने वाले आरोपी जयप्रकाश यदु को किया गया गिरफ्तार

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

स्कूटी में अवैध रूप से शराब ले जाने वाले आरोपी पर जालबांधा पुलिस की कार्यवाही।

माननीय न्यायालय के आदेश न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल ।

खैरागढ़ :

दिनांक 04.01.2026 को मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति स्कूटी से भारी मात्रा मे शराब ले जाने की सूचना पर ग्राम जालबाँधा दिनु पेट्रोल पम्प के पहले कच्ची रास्ता मे घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम जयप्रकाश यदु पिता कुमार यदु उम्र 24 साल साकिन घूमका थाना घूमका जिला राजनांदगांव बताया जिसके कब्जे से जुपिटर स्कूटी के डिग्गी से 32 नग पौवा शोले देशी प्लेन शराब कुल 5.760 बल्क लीटर कीमती 2560रु व जुपिटर स्कूटी क्रमांक सी जी 08 बीडी 3568 कीमती 90,000रु कुल जुमला कीमती 92,560 रु जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के पाए जाने आरोपी जयप्रकाश यदु को दिनांक 04/01/2026 के 19.00 बजे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर उप जेल सालौनी भेजा गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page