G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

सेवा सहकारी समिति बरबसपुर में धान उठाव ठप, खरीदी बंद होने की कगार पर

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

गंडई/बरबसपुर /के सी जी।
सेवा सहकारी समिति मर्यादित बरबसपुर (पंजीयन क्रमांक 959) में धान उठाव व परिवहन नहीं होने के कारण धान खरीदी व्यवस्था गंभीर संकट में आ गई है। धान परिवहन की गति अत्यंत धीमी होने से समिति एवं कृषकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आगामी दिनों में धान खरीदी पूरी तरह बंद होने की आशंका जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05 जनवरी 2026 तक समिति में कुल 1213 कृषक पंजीकृत हैं, जिनमें से 779 कृषक धान विक्रय कर चुके हैं। समिति में अब तक कुल 43,135 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जबकि परिवहन के माध्यम से केवल 9,860 क्विंटल धान का उठाव हो पाया है। इसके चलते समिति परिसर में 33,275 क्विंटल धान का भारी स्टॉक जमा हो गया है।
धान खरीदी केंद्र में भंडारण क्षमता सीमित होने के कारण अब नए धान के लिए जगह का अभाव उत्पन्न हो गया है। यदि शीघ्र ही धान उठाव नहीं कराया गया तो समिति को मजबूरी में धान खरीदी बंद करनी पड़ सकती है, जिसका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा।
किसानों एवं समिति प्रबंधन ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि डी.ओ./टी.ओ. शीघ्र काटे जाएं तथा परिवहनकर्ताओं के माध्यम से धान उठाव की प्रक्रिया को तेज किया जाए। समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धान खरीदी व्यवस्था चरमरा सकती है और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक हस्तक्षेप की सख्त आवश्यकता बताई जा रही है, ताकि धान परिवहन में तेजी लाकर खरीदी प्रक्रिया को सुचारु रूप से जारी रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page