G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास– खबर

खैरागढ़ में ‘सूर्य रथ’ का शुभारंभ, घर-घर पहुंचेगा मुफ्त बिजली योजना का संदेश

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

खैरागढ़, 12 सितम्बर 2025// प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला कार्यालय परिसर, खैरागढ़ से ‘सूर्य रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के शहरी और ग्रामीण अंचलों में भ्रमण कर लोगों को रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लाभ, सब्सिडी एवं वित्तीय सुविधा की जानकारी देगा।

आवेदन और प्रगति की स्थिति

जिले में अब तक 340 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 335 उपभोक्ताओं को मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। 10 घरों में सौर पैनल स्थापित हो गए हैं, जबकि 46 घरों में कार्य प्रगति पर है। अधिकारियों के अनुसार योजना से मुफ्त और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध होगी, साथ ही जिले में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

सब्सिडी और वित्तीय लाभ

योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को अधिकतम 1.08 लाख रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। 1 किलोवाट सोलर प्लांट पर 45 हजार, 2 किलोवाट पर 90 हजार और 3 किलोवाट पर 1.08 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। उपभोक्ता केवल 10 प्रतिशत डाउन पेमेंट कर शेष राशि को 6 प्रतिशत ब्याज दर पर 10 वर्षों तक की किस्तों में चुका सकेंगे। साथ ही, अतिरिक्त बिजली उत्पादन को बेचकर उपभोक्ता आर्थिक लाभ भी कमा सकेंगे।

अभियान का दायरा और उद्देश्य

‘सूर्य रथ’ खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, साल्हेवारा, अमलीपारा, जालबांधा, अतरिया, पाण्डादाह और मुढ़ीपार सहित विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार करेगा। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान ऊर्जा आत्मनिर्भरता, प्रदूषण मुक्त बिजली और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम है। इस पहल से ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों के उपभोक्ता लाभान्वित होंगे और जिले को हरित ऊर्जा की ओर अग्रसर किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page