G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

कलेक्टर ने किया भूलाटोला हाईटेक नर्सरी का निरीक्षण।

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

15 एकड़ क्षेत्र में फैली नर्सरी से ग्रामीणों को मिल रहा रोजगार, जैव विविधता का केंद्र बन रहा है परिसर

खैरागढ़, 22 मई 2028 // खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम भूलटोला स्थित हाईटेक नर्सरी का निरीक्षण आज कलेक्टर  इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने किया। वन विभाग द्वारा संचालित इस नर्सरी में पहुँचकर उन्होंने नर्सरी के संचालन, पौधों तैयारियों एवं उत्पादन गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया। कलेक्टर ने नक्शे के माध्यम से नर्सरी की कुल संरचना, क्षेत्रफल और उपयोग की जा रही भूमि की जानकारी ली।

वर्तमान में यह हाईटेक नर्सरी लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है, जिसमें फलदार पौधे, औषधीय वृक्ष, हरित पौधे एवं मौसमी सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है। नर्सरी न केवल पौधों तैयार कर वन विभाग की आवश्यकताओं को पूरा कर रही है, बल्कि ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रही है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने नर्सरी की स्वच्छता, सुव्यवस्थित व्यवस्था और पौधों की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आने वाले समय में यहां और अधिक उन्नत प्रजातियों के पौधे तैयार किए जाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रेम कुमार पटेल, एसडीएम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू, वन विभाग के अधिकारी, नर्सरी कर्मचारी, ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page