G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Viralखास-खबर

विधायक भावना बोहरा ने ग्राम कुई-पटौहा में संत श्री रविदास सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण





पंडरिया
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने ग्राम कुई-पटौहा का दौरा कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने विधायक निधि से निर्मित सर्वसुविधायुक्त संत श्री रविदास सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में विधायक बोहरा ने कहा, “आप सभी के सुझाव और आकांक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र का समग्र विकास मेरी पहली प्राथमिकता और कर्तव्य है। इसे पूर्ण करने के लिए मैं सदैव अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए कटिबद्ध हूँ।” उन्होंने बताया कि यह सामुदायिक भवन सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए ग्रामवासियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page