G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

कवर्धा : सड़क दुर्घटना में मृत पिता की मौत से बिलख पड़ी बेटियां

कवर्धा : सड़क दुर्घटना में मृत पिता की मौत से बिलख पड़ी बेटियां

AP न्यूज़ कवर्धा : अभी तो पापा घर से निकले थे मां…, फिर ये सब कैसे हो गया। सड़क दुर्घटना में मृत पिता के शव को देखकर बेटियां बिलख पड़ीं। वे बार-बार यही कह रही थीं कि आखिर ऐसा कैसे हो गया। बेटियों के आंसू देखकर वहां खड़े लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

दुर्घटना को लेकर लोग उबल पड़े। मृतक के स्वजन को लेकर बड़ी संख्या में लोग नेशनल हाईवे पर बैठ गए। आठ घंटों से अधिक समय तक इन्होंने हाईवे जाम कर विरोध व्यक्त किया।

जाम के कारण रायपुर-जबलपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। स्कूल बसें और एंबुलेंस भी फंस गईं। इस बीच इन्होंने प्रशासन से मृतक के स्वजन को 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री ने की बात
प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीड़ित परिवार से फोन पर बात की। सांत्वना देने के साथ ही उन्होंने स्वजन को पांच लाख रुपये और घायल को दो लाख देने की घोषणा की। जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

मछली पकड़ने जा रहा था विजय
बता दें कि 55 वर्षीय विजय मल्लाह सोमवार की सुबह साथी जोधू मल्लाह के साथ मछली पकड़ने के लिए बाइक से जा रहा था। मंडी के पास हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में विजय मल्लाह की मौत हो गई जबकि जोधू गंभीर रूप से घायल है। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page