G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

पोषण माह के तहत ग्राम बकरकट्टा में जन जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

AP News आपकी आवाज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ 05 सितंबर 2024// महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में 01 जनवरी से 30 सितंबर तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर  चंद्रकांत वर्मा के निर्देशन में खैरागढ़ जिले के परियोजना छुईखदान के बकरकट्टा सेक्टर में परियोजना अधिकारी  सुनील बंजारे और सेक्टर सुपरवाइजर  प्रेमलता ध्रुव के मार्गदर्शन में पोषण माह के तहत जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर पौष्टिक व्यंजनों और हरी पत्तेदार सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई गई एवं इसके लाभ के बारे जानकारी दी गई एवम पोषण स्तर में सुधार लाने हेतु आवश्यक जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को एनीमिया के बारे में बताया गया है की सामान्य एनीमिया शरीर में आयरन की कमी से होता है इसके लिए नियमित रूप से जांच कराना आवश्यक है एवम आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थो के सेवन हेतु जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला बाल विकास विभाग से सामान्य कर लगातार विशेष एनीमिया कैंप का आयोजन किया जा रहा है। परियोजना अधिकारी सुनील बंजारे ने बताया की पूरे परियोजना में पोषण माह के अंतर्गत थीम अनुसार लगातार कार्यकम आयोजन किया जा रहा है, इसी प्रकार 12 से 23 सितंबर तक वजन त्यौहार का भी आयोजन किया जाएगा, इसमें सभी बच्चो का वजन लिया जाएगा जिससे क्षेत्र में कुपोषण की वास्तविक स्तिथि पता चलेगी और शासन द्वारा उसके अनुसार योजना बनाकर कार्य किया जाएगा|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page