G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

जिले के विभिन्न महाविद्यालयो में नवीन न्याय संहिता पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नवीन न्याय सहित के संबंध मे विस्तारपूर्वक दी गई जानकारी

खैरागढ़ 26 जून 2024// कलेक्टर  चंद्रकांत वर्मा के निर्देशानुसार जिले विभिन्न महाविद्यालयों में नवीन न्याय संहिता पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर  प्रेम कुमार पटेल ने नवीन न्याय सहित के संबंध मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम में दंड के स्थान पर न्याय को प्राथमिकता, तकनीक का समावेश तथा नए प्रावधानों को रेखांकित किया गया है। उन्होंने बताया कि नए कानून में भारतीय दण्ड संहिता 1860 के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता 2023 को अधिसूचित किया गया है। इसी तरह दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 के स्थान पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को अधिसूचित किया गया है। उन्होंने बताया की नए कानून का मुख्य उद्देश्य औपनिवेशिक कानूनों में बदलाव, नागरिक केन्द्रित एवं कल्याणकारी अवधारणा, महिला सुरक्षा एवं न्याय, अनुसंधान में वैज्ञानिक तकनीक, डिजीटल एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के प्रावधान, उचित नियंत्रण एवं संतुलन के साथ पुलिस का सामन्जस्यपूर्ण सशक्तिकरण और समयबद्ध प्रक्रिया, साक्ष्य संग्रह और प्रस्तुति की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के साथ ही मूल्यांकन में पारदर्शिता और निष्पक्षता को बढ़ावा देना है। इसी प्रकार शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह में नवीन न्याय संहिता पर आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री टांकेश्वर प्रसाद साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वर्तमान कानूनों द्वारा दंड के स्थान पर न्याय को वरीयता देने, पुलिस व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, कम्युनिटी पुलिसिंग आदि विषयों पर प्रकाश डाला गया है। अवंती बाई कृषि महाविद्यालय छुईखदान में एसडीएम सुश्री रेणुका रात्रे ने बताया की आगामी 1 जुलाई 2024 से नवीन न्याय संहिता लागू होने जा रहा है, इस नवीन कानून के संबंध में लोगो को जागरूक करने अभियान जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग कानून के प्रति जागरूक हो सके। इसी प्रकार देवी प्रसाद चौबे शासकीय महाविद्यालय गंडई और अवंती बाई शासकीय महाविद्यालय छुईखदान में भी नवीन न्याय सहित के संबंध में कार्यशाला का आयोजन कर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रेस क्लब के अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष , पुलिस अधिकारी, कॉलेज के प्राध्यापक सहित विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page